गोरखपुर: गोपालपुर शिव मंदिर के पास नाला व सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे नगर आयुक्त, इंजीनियरों की टीम रही मौजूद
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल द्वारा गोपालपुर शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन सड़क व नाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सहायक अभियंता एनडी पांडेय व अन्य उपस्थित थे। आपको बता दें कि गोपालपुर शिव मंदिर रोड पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हो जाती है।