गोरखपुर: गर्मी शुरू होते ही शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नगर निगम ने दस्तक अभियान के तहत एंटी लारवा का छिड़काव व फॉगिंग की शुरू
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरावल ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु आते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। दस्तक अभियान के तहत एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके दृष्टिगत टीमों का गठन भी किया गया है। 80 वार्डों में रोस्टर के हिसाब से करीब 63 से अधिक मशीनों द्वारा फॉगिंग कराई जा रही है।