गोरखपुर: सांसद रवि किशन शुक्ला ग्रामीण विधान सभा के खरवनिया में चुनाव प्रचार के दौरान दुकान पर बनाने लगे चाय
सांसद रवि किशन शुक्ला जब चुनाव प्रचार के दौरान दुकान पर चाय बनाने लगे। आज ग्रामीण विधानसभा मे जनसंपर्क करते समय सांसद रवि किशन शुक्ला ने खरवनिया चौराहे पर निषाद स्वीट हाउस पर पहुच कर खुद चाय बनाने लगे , इसी बीच विपक्ष पर भी जमकर बरसे रवि किशन शुक्ला। उन्होंने कहा कि एक गरीबी ही इस देश को चला सकता है।