कुंडम: सदाफल में घर के बाहर कच्ची शराब बेचती महिला गिरफ्तार, 10 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए रविवार दोपहर 3 बजे के करीब सूचना मिली की एक महिला सदाफल में अपने घर के बाहर कच्ची शराब बेचने के लिए खड़ी हुई है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए सावित्री बाई को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 10 ली कच्ची शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।