कुंडम: सातीन झिर गाँव में अलसी के बीज खाने से 14 मवेशियों की मौत, 9 बीमार, तहसीलदार और पशु चिकित्सक मौके पर
कुंडम के सातीन झिर गाँव मे सोमवार मंगलवार मध्यरात्रि करीब 12.30 बजे खेत मे अलसी की फसल के बीज खाने से करीब 14 मवेशियों की मौत हो गई वही 9 मवेशी बीमार पड़ गए।जैसे ही सुबह किसान अपने खेतों मे पहुचे तो हड़कंप मच गया।वही सूचना पर पशु चिकित्सक और तहसीलदार पहुँचे जहा बीमार मवेशियों का इलाज किया गया।वही मृत मवेशियों को पीएम के लिए भिजवाया गया।