प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के कुसमी रेलवे फाटक के पास पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नगर कोतवाली के कुसमी रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हिमांशू पाण्डेय पुत्र लक्ष्मीकांत पाण्डेय निवासी ग्राम रुपापुर थाना कोतवाली नगर है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया।