प्रतापगढ़: राजकुमार केशरवानी क्लिनिक महेशगंज पर इंजेक्शन लगाने के 2 मिनट बाद युवक की मौत का आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया निवासी मृतक के भाई ने बताया है कि बीती 30 अगस्त को उसके भाई के सीने में दर्द हुआ जिसके बाद वह अपने भाई को राजकुमार केशरवानी क्लिनिक महेशगंज लेकर पहुंचा, जहां इंजेक्शन लगाने के 2 मिनट बाद ही उसके भाई की मौत हो गई, तभी से युवक न्याय के लिए भटक रहा है। वहीं एसपी को शिकायती पत्र मिलने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।