प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के सिटी कस्बा में दबंगों ने JCB लगाकर तोड़ी दीवार, DM से की शिकायत
देहात कोतवाली के सिटी कस्बा निवासी संजय तिवारी ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की उनकी जमीन का विवाद न्यायालय ने चल रहा है। विपक्ष की रहने वाले भूमाफिया कलिमुद्दीन अपने आधा दर्जन साथियों संग जेसीबी लेकर बिना किसी न्यायलय के आदेश के उसकी दीवाल गिरा दिया। पीड़ित ने शनिवार को मामले की शिकायत डीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।