प्रतापगढ़: उदईशाहपुर गांव के समीप हत्या के प्रयास और गोवध मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कोपा गांव के पास से सड़क के किनारे गोवंश पशु का मांस पड़ा मिला था। जिसे पुलिस द्वारा गोमती नदी के पास सड़क के किनारे गड्ढा खुदवा कर दफनाया गया था। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। मुखबिर की सूचना पर तारा उर्फ राधेश्याम पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम उदई शाहपुर थाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।