गुन्नौर: गांव चाऊपुर डांडा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा निवासी कन्हैया और पड़ोसी बदन सिंह में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार शाम करीब 7 मारपीट हुई थी। विवाद के दौरान कन्हैया के कान में लोहे का सरिया घुस गया था। गंभीर हालत होने पर कन्हैया को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।