कोंडागांव: नगर पालिका प्रशासन कर्मचारियों को वेतन देने में कर रहा आनाकानी, बन रहा आंदोलन की तैयारी
कोण्डागांव नगर पालिका के प्लेसमेंट कमर्चारियों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके चलते ये कमर्चारी लगातार आर्थिक परेशानियों से जुझ रहे है और वे उच्चधिकारियों से पत्राचार करते हुए वेतन भुगतान की मांग तो कर रहे है, लेकिन इनकी सुनवाई करने में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अब तक कोई उचित कार्यवाही होती नहीं दिख रही है।