कोंडागांव: ग्राम बुडरा में दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बुडरा में बीती शाम दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में लांजोड़ा निवासी श्रवण कुमार नेताम उम्र 19 वर्ष और टेड़मुंडा निवासी लायक राम मरकाम उम्र 26 वर्ष घायल हुए है जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।