कोंडागांव: 29 अप्रैल को कोंडागांव जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विधुत रहेगी बाधित
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कोंडागांव द्वारा 28 अप्रैल को सूचना जारी किया गया है कि 220/132/33 केवी परचनपाल में अतिरिक्त 40 MVA के पावर ट्रांसफार्मर में स्थापना कार्य एवं रखरखाव कार्य हेतु 132/33 केवी उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी लाइनो में अतिआवश्यक लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 29 अप्रैल को सुबह 10 से 3 बजे तक विधुत बाधित रहेगी।