भदोही: भदोही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुले में शराब पीते पकड़े गए 84 लोग, 63 वाहनों का हुआ चालान
भदोही में पुलिस ने खुले में शराब पीने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। यह अभियान 9 जून से 15 जून तक चलेगा। इसके तहत अब तक 84 लोगों का चालान किया गया है जो शराब की दुकानों के पास बैठकर शराब पी रहे थे। सबसे ज्यादा 42 लोग थाना भदोही क्षेत्र से पकड़े गए।