भदोही: 50 हजार की रिश्वत लेते भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जेई विनोद कुमार सहित दो गिरफ्तार, गोपीगंज दर्ज हुई एफआईआर
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में नक्शा पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपी अवर अभियंता (JE) विनोद कुमार को मिर्जापुर एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने जेई के साथ आउट सोर्सिंग कर्मचारी अमित कुमार (डाक रनर) को भी पकड़ा है। आरोप है कि भवन निर्माण के लिए सवा लाख रुपए की डिमांड की गई थी जिसमें ₹50000 किस्त दी गई।