भदोही: सर्रोई में शॉर्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग, भैंस की मौत, महिला झुलसी
भदोही के सर्रोई गांव स्थित सरोज बस्ती में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से मड़हे में आग लग गई। आग की लपटों से मड़हा जलकर राख हो गया और उसमें बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई। भैंस को बचाने के प्रयास में गोलू सरोज की मां संगीता देवी झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ, गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।