भदोही: भदोही जिले में लाखों के घोटाले में 36 पूर्व प्रधानों और 21 सचिवों को भेजे गए नोटिस
भदोही जिले में वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों में हुए 70 लाख से अधिक रुपये के घोटाले को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले की 36 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रधानों और 21 सचिवों को नोटिस जारी कर धांधली की रकम जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम शैलेश कुमार और डीपीआरओ संजय मिश्रा ने संबंधितों को 15 दिन में जवाब देने को कहा है।