भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत
भदोही के सुरियावां रोड स्थित फत्तूपुर में शनिवार को बोलेरो से टकराकर बाइक सवार सुरेश कुमार यादव (40) की मौत हो गई। महबूबपुर निवासी सुरेश सुबह अकेले भदोही की ओर जा रहे थे। आईटीआई कॉलेज के पास अचानक बोलेरो रुक गई और पीछे से आ रहे सुरेश की बाइक उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बोलेरो के अंदर जा घुसे।