त्योहारों को लेकर कैमूर पुलिस मुस्तैद, किया दंगा निरोधी ड्रिल
भभुआ दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर कैमूर पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है।
पुलिस केंद्र भभुआ में दंगा निरोधी ड्रिल का अभ्यास किया गया। जवानों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।