आबू रोड: आबूरोड के सियावा में आदिवासी गणगौर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम
आबूरोड के सियावा गांव में आयोजित आदिवासी गणगौर मेले में इस वर्ष आस्था और उत्साह का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। मेले में राजस्थान और गुजरात सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों आदिवासी श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।मेले में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गणगौर माता (पार्वती) की श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की