अथमलगोला: अथमलगोला के 21 छठ घाटों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दलदली हिस्सों में बालू भरे बोरे डालने का निर्देश
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बाढ़ की एसडीएम कृष्णा जोशी ने अथमलगोला प्रखंड के 21 छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार और प्रभारी अंचलाधिकारी अंकित कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने घाटों के दलदली और कटे-फटे हिस्सों क