लखीसराय: बकरीद को लेकर आयुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, लखीसराय में डीएम-एसपी भी हुए शामिल
बकरीद को लेकर मंगलवार को आयुक्त मुंगेर प्रमंडल के अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई. अपराह्न 6:54 बजे प्रेस ब्रीफ में इसे लेकर जानकारी दी गई. लखीसराय में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार इस बैठक में शामिल हुए. पर्व को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई.