पटना ग्रामीण: राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा का आज जदयू पार्टी मुख्यालय में किया गया भव्य स्वागत.
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा का आज गुरुवार को जदयू पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया. जदयू पार्टी के वरीय नेता एवं उत्साही कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर संजय कुमार झा को शुभकामनाएं दी. इस दौरान राज्यसभा के माननीय सांसद संजय कुमार झा ने तमाम साथियों का अभिवादन स्वीकार किया.