पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना इलाके में बिहार प्रीमियर लीग के संयोजक के ठिकाने पर ED की छापेमारी
कदमकुआं थाना इलाके में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रीमियर लीग के वर्तमान संयोजक ओम प्रकाश तिवारी के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर स्थित कार्यालय में कागजातों को खंगालने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में एक कंपनी बनाकर फर्जी तरीके से लाखों रूपए उगाही का आरोप है। फिलहाल ED की टीम की छापेमारी कर रही जारी है।