पटना ग्रामीण: विधानसभा के बाहर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा शिक्षा विभाग के गालीबाज पदाधिकारी को बर्खास्त करे सरकार
आज तीसरे दिन भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने शिक्षा मंत्री के जवाब पर असंतोष जताते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया और विधानसभा सदस्यों के विशेष कमेटी से जांच करने की मांग की है। राजद विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और गालीबाज पदाधिकारी को बर्खास्त करना चाहिए। ये शिक्षकों के सम्मान का मामला है।