पटना ग्रामीण: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में भारी मात्रा में रखी विदेशी शराब की जब्त
गुरूवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास ट्रांसपोर्ट नगर के गेट नंबर 1 के पास से एक गोदाम में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।