पटना ग्रामीण: जदयू सांसद ललन सिंह ने पटना हाई कोर्ट में दायर कराया मानहानि का मामला,छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
जदयू के पूर्व अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने गुरुवार को पटना हाईकोर्ट में एक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। ललन सिंह ने यह मामला उनसे जुडी फर्जी खबरों को चलाने को लेकर दायर कराया है। जदयू अध्यक्ष रहने के दौरान ललन सिंह को लेकर मीडिया के एक वर्ग में कई तरह की खबरें चली थी.जिसमें ललन सिंह को कथित आरोपों से घेरा गया था।