देहरादून: प्रेमनगर थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का है आरोपी
शनिवार शाम 5:30 बजे प्रेमनगर थाना, देहरादून पुलिस ने एक अभियुक्त सूरज पुत्र छतरी चौधरी, निवासी डुमरिया गांव, थाना शाहपुर कमाल, बेगूसराय बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक के शनिवार को त्यागी मार्केट स्थित वाधवा क्रोकरी हाउस में कार्य करने वाले आरोपी कर्मचारी सूरज का दुकान मालिक के साथ सैलरी मांगने को लेकर विवाद हुआ था।