देहरादून: हल्द्वानी हिंसा पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन पर उठाए सवाल
हल्द्वानी हिंसा मामले को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा की नगर आयुक्त पिछले कई वर्षों से हल्द्वानी शहर में ही जमा हुआ है। इस अधिकारी की भाषा शैली भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा था तब लोगों को डरा धमका कर यह अधिकारी उन्हें हटा रहा था।