देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुस्कान चौक, देहरादून के पास से एक शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार,चोरी का मोबाइल किया बरामद
शनिवार शाम 5:30 बजे पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुस्कान चौक, देहरादून के पास से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लक्ष्मण सिह रावत उर्फ लक्की पुत्र विजय सिह रावत,निवासी क्लेमनटाउन क्षेत्र,जनपद देहरादून,उम्र 32 वर्ष है को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।