देहरादून: कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत किया। कुमारी शैलजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून में सभी विधायकों, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों, 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों के साथ चुनावी तैयारी को लेकर बैठक करेंगी।