कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के प्रतिनिधि भवन में जनता दरबार, दो भूमि विवाद मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया
भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर कोईलवर प्रखंड के प्रतिनिधि भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कोईलवर थाना, बबुरा थाना, गीधा थाना और चांदी थाना से आए थाना अध्यक्षों के साथ राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार मौजूद रहे। जनता दरबार में क्षेत्र से दो मामले हैं दोनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जनता दरबार दोपहर 3:30 तक चला।