लाहौल स्पीति पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन ने मनाया स्थापना दिवस
Kullu Times
कुल्लू जिला मुख्यालय में लाहौल स्पीति पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान 75 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सोभाराम मुख्यतिथि के तौर पर मौजूद रहे। 99 वर्षीय सोभा राम को लाहुल पेंशनर्स कल्याण संगठन के अध्यक्ष ने टोपी मफलर देकर सम्मानित किया वहीं 75 साल से अधिक उम्र पूरी करने वाले सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया कल्याण संघ के अध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा कि लाहौल स्पीति पुलिस से रिटायर्ड पेंशनर्स की समस्याओं पर यहां पर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती की दृष्टि से और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है वहीं जो लोग संगठन से अभी नहीं जुड़े हैं उनको भी जोड़े जाने को लेकर प्रयास लगातार किया जा रहा है अध्यक्ष जगदीश चंद्र हंस ने कहा कि लाहौल स्पीति पुलिस से सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को जो समस्या आ रही है उन्हें एक बैनर के तले इकट्ठे होकर खत्म करने का प्रयास किया जाएगा
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026