मोहड़ा: तपोवन में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Muhra, Gaya | Apr 14, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र ऐतिहासिक स्थल तपोवन में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व अरई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में अतरी के पूर्व विधायक प्रो.कृष्णंदन प्रसाद यादव मौजूद थे।