पशुपालन विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से केजीवीके संस्था द्वारा पशुओं का टीकाकरण को लेकर कटकमदाग प्रखंड के आठ गावों में शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 1000 बड़े मवेशियों को एफएमडी, 2000 बकरियों को पीपीआर व 500 सुकरों को स्वाइनफ्लू का टीकाकरण किया गया।