पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में #आगरा_पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 03.06.2026 को थाना ताजगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे मे कुछ लोग जुआ खेल रहे है, उपरोक्त सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1,48,000/- रुपए, 06 मोबाइल फोन व 03 मोटर साइकिल की चाबी बरामद हुई।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी व की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के संबंध में श्री मयंक तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त ताजसुरक्षा आगरा द्वारा दी गई बाइट।