बाड़ी: 80वां स्वतंत्रता दिवस कल, बाड़ी में तैयारियाँ पूर्ण
Bari, Dholpur | Aug 14, 2026 । देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड का मुख्य समारोह महाराणा प्रताप खेल मैदान पर आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर 11 निजी और सरकारी स्कूलों के 231 बच्चे योग अभ्यास और परेड में शामिल होंगे। उपखंड अधिकारी अमित वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।