कुडू: मुहर्रम के दौरान जिले में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त
मुहर्रम पर्व के दौरान जिले के मुख्यालय और शहरी क्षेत्रों में निकलने वाले ताजिया जुलूसों और मेलों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने शनिवार शाम 5 बजे मीडिया को बताया कि 6, 7 और 8 जुलाई को रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।