कुडू: कुडू थाने में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, SDPO श्रद्धा केरकेट्टा ने की अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
कुडू थाना परिसर में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्याग और बलिदान का पर्व है, इसे सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाएं। एसडीपीओ ने अपील करते हुए कहा कि लोग सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहें।