कुडू: मुहर्रम को लेकर कुडू पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर दिया ज़ोर
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम 5:00 बजे कुडू थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व कुडू अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।