कुडू: चटकपुर में जर्जर सड़क व जल संकट की शिकायत पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव, जल्द समाधान का दिया भरोसा
कुडू प्रखंड के चटकपुर गांव में वर्षों से बदहाल सड़क और जल संकट की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की आवाज आखिरकार जनप्रतिनिधियों तक पहुंची। गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे सांसद सुखदेव भगत के कुडू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि लाल बिकास नाथ साहदेव चटकपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।