वाराणसी में आधुनिक माउंटेड मशीन से नाला सफाई का शुभारंभ महापौर ने किया
महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा 02 नए ट्रक माउंटेड नाला क्लीनिंग मशीन का शुभारंभ किया जिसकी लागत 1 करोड़ 60 लाख की लागत है। इस मशीन से नालों की बेहतर सफाई एवं सिल्ट का उठान होगा, तथा कम समय में अधिक दूरी तक नाला सफाई होगी। महापौर द्वारा इस माउंटेड मशीन को क्रय करने हेतु पिछले कार्यकारिणी की बैठक में स्वीकृति प्रदान की थी।