वाराणसी में जेल से छूटने के बाद बिना अनुमति जुलूस निकालना पड़ा भारी, पुलिस ने दो समर्थकों के साथ फिर भेजा जेल
वाराणसी के जिला कारागार से कल शाम आदिब खान की रिहाई हुई. आदिब खान पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा था. आदि से की रिहाई से उनके समर्थकों में काफी उत्साह एवं जोश देखा गया. समर्थक उनके स्वागत के लिए दर्जनों की संख्या में मोटरबाइक एवं ओपन गाड़ी लेकर पहुंचे थे।