प्रीति नगर के सुमित अवस्थी (24) अपने 2 दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए, स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए
लखनऊ के प्रीति नगर के रहने वाले सुमित अवस्थी(24) अपने 2 दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए थे आज सुबह मीर घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी मे जाने के कारण डूब गये सूचना पर मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बॉडी रिकवर कराई