लंका पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार, दो वाहन सहित सामान बरामद
प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लोटूवीर अण्डर पास से बिहार कि तरफ जाने वाले सटे सर्विस लेन से 02 शातिर चोर रवि यादव पुत्र धनराज यादव निवासी सीरगोवर्धनपुर उम्र करीब 20 वर्ष, दूसरा राहुल यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी मुराडिह, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।