घोड़ाडोंगरी: सारनी थाना क्षेत्र में डांस सीखने के बहाने नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी थाना क्षेत्र में डांस सीखने के बहाने नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग ने सारणी थाने पहुंचकर आरोपी युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। सारणी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया है।