घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में ढाई साल बच्ची पर बंदर ने किया हमला, बच्ची हुई घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर कॉलोनी में गुरुवार शाम को ढाई साल बच्ची पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची को परिजन ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर कॉलोनी में आंगन में खेल रही ढाई साल बच्ची अनन्या पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची घायल हो गई।