घोड़ाडोंगरी: सलैया के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के सलैया के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती बताया कि सलैया के पास सड़क दुर्घटना में बीती रात एक युवक पुत्तीढाना निवासी झनक धुर्वे 24 साल की मौत हो गई।