मेजा: उरुवा की संगम एजेंसी पर लगे आरोपों का सच आया सामने, संचालक ने किया खुलासा
उरुवा क्षेत्र स्थित संगम एजेंसी पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। आज शनिवार दोपहर करीब 01:30 के आसपास एजेंसी के संचालक ने सामने आकर पूरे मामले की सच्चाई बताई और सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गलत जानकारी फैलाकर भ्रम पैदा किया जा रहा है, जबकि एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।