राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना, कुटुम्ब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश श्री तनवीर अहमद खान, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री इंदुकांत तिवारी, जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री नीलेश कुमार जिरेती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सरिता जतारिया, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सत्यनारायण वाद्य, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल पदाधिकारीगण, पैनल लायर्स, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में सेवा सदन विधि महाविद्यालय में जारूकता कार्यक्रम भी आयोजित रहा।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #JansamparkMP #burhanpur #sanvidhandivas